गोंडा, अप्रैल 9 -- रुपईडीह। राजकीय कार्यालय के निरीक्षक जितेंद्र यादव ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। राजकीय कार्यालय के निरीक्षक जितेंद्र यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर आशा, संगिनी,सीएचओ कलेस्टर बैठक रजिस्टर, भुगतान वाउचर, स्टॉक रजिस्टर, मोबाइल एवं परिवार नियोजन सामग्री वितरण पत्रावली का अवलोकन किया। इस दौरान सीएचसी डॉ. अजय यादव,बीसीपीएम महेंद्र विश्वकर्मा, अग्निवेश श्रीवास्तव रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...