बगहा, अप्रैल 11 -- चंद्रभूषण शांडिल्य भितहा। प्रखंड क्षेत्र में कृषि विभाग की कार्यप्रणाली को परखने के लिए शनिवार को पंचायत कृषि कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में भुईधरवा पंचायत स्थित कृषि कार्यालय पर विशेष रूप से जांच की गई। अधिकारी ने कार्यालय के रख-रखाव, अभिलेखों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सामग्रियों की गहनता से पड़ताल की। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर, उपस्थिति पंजी, किसान भ्रमण पंजी समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का मिलान किया गया। सभी रजिस्टर अद्यतन पाए गए और उपलब्ध सामग्री भी रिकॉर्ड के अनुरूप मिली। स्थानीय स्तर पर यह शिकायत सामने आई थी कि आम लोगों को कृषि कार्यालय की स्थिति और उसके संचालन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.