मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। बिहार पेंशनर समाज (शाखा मुंगेर) की तदर्थ समिति ने पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह द्वारा बुलाई जा रही बैठकों को अवैध घोषित किया है।

बैठकों की वैधता पर सवाल समिति के पदाधिकारी जनार्दन यादव और विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया में आए दावों का कड़ा खंडन किया है। पदाधिकारियों ने बताया कि समय पर चुनाव न होने के कारण राज्य मुख्यालय, पटना के निर्देश पर इस पुरानी कमेटी को 31 दिसंबर 2025 को ही भंग कर दिया गया था। इसके बाद राज्य सचिव ने पत्र जारी कर पूर्व सभापति व सचिव को तीन दिनों के भीतर नई तदर्थ समिति को प्रभार सौंपने का आदेश दिया था। इसके बावजूद अब तक प्रभार नहीं सौंपा गया है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।

प्रभार न मिलने के कारण वर्तमान समिति ने सवाल उठाया है कि जब कमेटी पहले ही भ...