नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा। बदमाश रविवार की रात देवला गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे महत्वपूर्ण शैक्षणिक अभिलेख और कीमती सामान चोरी कर ले गए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुदेश कुमारी ने इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि स्कूल से महत्वपूर्ण रजिस्टर, फाइलें और इन्वर्टर, बैटरी, माइक-स्पीकर और बर्तन आदि सामान चोरी हुआ है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.