भदोही, फरवरी 3 -- भदोही, संवाददाता। जिले में शिक्षा के मंदिर को चोर निशाना बना रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय डुडवां धर्मपुरी कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने सामानों पर हाथ साफ कर दिया। प्रधानाध्यापक अब्दुल मन्नान अंसारी ने तहरीर में कहा कि 30 जनवरी की रात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ा था। उसमें रखा टैबलेट दो पीस, विभाग द्वारा दिया गया एक टैबलेट, मोबाइल, साउंड, पंखा, अग्निशमन यंत्र समेत हजारों रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...