किशनगंज, दिसम्बर 15 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने के लिए सोमवार को बैठक आयोजित की गयी। डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई। इसी क्रम में डीएम ने कर्मियों की कर्म पुस्तिका संधारण की स्थिति, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण की प्रगति, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन की समीक्षा, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत एवं अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की प्रगति, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.