चम्पावत, मार्च 13 -- चम्पावत जिले के कार्यालयों में नई एसओपी लागू कर दी गई है। डीएम मनीष कुमार ने इस संबंध अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कार्यालय परिसर में आम जनता के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। चम्पावत जिले में कार्यालय से संबंधित एसओपी जारी कर दी गई है। डीएम ने बताय कि सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा तंत्र स्थापित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई एसओपी सभी कार्यालयों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में लागू होगी। सभी स्थाई और संविदा कर्मचारियों को पहचान पत्र धारण करना होगा। विशिष्ट व्यक्तियों के वाहन पूर्व अनुमति के बाद परिसर में आ सकेंगे। कार्यालयों में डिजिटल विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा। जिसमें आगंतुकों की फोटो दर्ज की जाएगी। भौतिक रजिस्टर में आगंतुक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने का उद्देश्य अंकित करना अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.