बरेली, मार्च 11 -- विकास भवन स्थित सभागार में मंगलवारक को बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें आईजीआरएस एवं नॉन आईजीआरएस की समीक्षा डीएम अविनाश सिंह ने की। वहीं अधिकारियों को तीन दिन में लंबित रिपोर्ट देने और जनता दर्शन में प्राप्त अनिस्तारित शिकायतों की समीक्षा के साथ ही निस्तारण में गति लाने के निर्देश दिये गए। बैठक में डीएम ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान पाया कि असंतुष्ट फीडबैक व अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से सम्पर्क ना किए जाने के कारण रैंक प्रभावित हों रहीं है, निर्देश दिये गए कि संतुष्टि का प्रतिशत बढ़ाया जाये और शिकायत का निस्तारण कर उचित श्रेणी में ही रिर्पोट लगाई जाए। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जहां तक संभव हो शिकायत कर्ता की समस्या का निस्तारण करें। जनता दर्शन की मुख्यमंत्री क...