कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिठूर रोड स्थित मंधना (बगदौधी कछार) में बने मंडलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला एवं कार्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण करने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सचिव एवं आयुक्त डॉ. रोशन जैकब पहुंच गईं। एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद कार्यालयों के नए भवन में शिफ्ट न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। बीते दो वर्ष पहले बगदौधी कछार में मंडलीय खाद्य प्रयोगशाला बनाई गई थी। करीब छह करोड़ रुपये से अधिक खर्च भी किए गए हैं। जनवरी 2025 में भवन हस्तांतरण के बाद भी मण्डलीय और जनपदीय कार्यालय अब तक पुराने स्थानों से संचालित हो रहे हैं। आयुक्त निरीक्षण करने पहुंची तो एक-दो नमूनों की जांच होती पाई। यह देख वह नाराज हुईं। उन्होंने निर्देश दिए कि शीघ्र सभी कार्यालयों को नए भवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.