साहिबगंज, अप्रैल 8 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला योजना कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों एवं क्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर योजना कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत संचालित पंचायत भवन निर्माण योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत चार अपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समयसीमा के भीतर योज...