भागलपुर, अगस्त 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू प्रशासन ने प्रशासनिक सुधार और कार्य की आवश्यकता को देखते हुए छह कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण व प्रतिनियोजन किया है। इस संबंध में कुलसचिव प्रो. रामाशीष पूर्वे ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी पत्र के अनुसार महेंद्र कुमार निराला को आरटीआई कार्यालय से वित्तीय परामर्शी कार्यालय, रजनीश आनंद को वित्तीय परामर्शी कार्यालय से पीजी इतिहास विभाग, चंदन कुमार को पीजी वाणिज्य विभाग व अभिजीत कुमार को पीजी इतिहास विभाग से विश्वविद्यालय गणन शाखा भेजा गया है। वहीं रितेश कुमार भारती को स्थापना शाखा से पीजी वाणिज्य विभाग और मुकेश कुमार को आरटीआई कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...