रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। कार्यस्थल पर लैंगिक चुनौतियों का समाधान, चिंताएं एवं रणनीति विषय पर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने समानता एवं गरिमा के संवैधानिक तरीके से लागू करने, संस्थागत कर्तव्यबोध तथा भेदभाव मुक्त कार्य परिवेश की अनिवार्यता पर बल दिया। अनुभा रावत चौधरी ने समिति के निरंतर प्रयास, उन्नत कार्यप्रणाली व न्यायिक तंत्र में लैंगिक संवेदनशीलता के सुदृढ़ीकरण की दिशा में उठाए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जस्टिस एसएन प्रसाद, जस्टिस आनंद सेन, जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी, जस्टिस संजय प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय भी मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन उच्च न्यायालय लैंगिक संवेदनशीलता एवं आंतरिक शिकायत समिति ने किया था।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.