लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बुधवार को विकास भवन के लोहिया सभागार में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा और आंगनबाड़ी विभाग की महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने 'शी बॉक्स' पोर्टल और पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...