पटना, जुलाई 3 -- कार्यस्थल पर महिलाओं के सम्मान, गरिमा, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास निगम ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत 48 विभागों के 250 अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम कार्यालय में दो जुलाई को शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को भी दो सौ अधिकारियों और कर्मचारियों ने संबंधित विभाग में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शिक्षा विभाग, श्रम विभाग आदि में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (पॉश एक्ट) के प्रावधानों के तहत शपथ दिलाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास निगम ने राज्य के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी कार्यालयों में आंतरिक समिति के साथ-साथ स्थानीय समितियों का गठन किया है। इसके अलावा राज्य के 5,003 निजी संस्थानों और कार्...