जहानाबाद, सितम्बर 26 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जीविका द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पोश अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों, शिकायतों के निवारण की निर्धारित प्रक्रिया, शिकायत समिति की भूमिका एवं दायित्व तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका रागिनी कुमारी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पोश अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इस...