शाहजहांपुर, मार्च 25 -- निगोही। निगोही क्षेत्र में भाजपा ने संगठन को सक्रिय करने के लिए पहले मंडल कार्यसमिति का गठन किया, इसके बाद दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया। हालिया चुनावी नुकसान को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल अध्यक्ष रजनीश राठौर ने जिलाध्यक्ष केसी मिश्र की संस्तुति पर उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 15 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की थी। इसके दो दिन बाद 22 और 23 मार्च को मिश्रीपुर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विधायक, ब्लॉक प्रमुख और जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए। शिविर में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.