सोनभद्र, जुलाई 14 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल के क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान द्वारा पॉश (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 एवं जेंडर सेंसिटाइजेशन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी विंध्याचल एवं एनटीपीसी सिंगरौली के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तीन बैच तथा कार्यकारी प्रशिक्षुओं के लिए एक विशेष बैच आयोजित किया गया। शुभारंभ करते हुए किया।डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) ने कहा कि यह प्रशिक्षण कर्मचारियों में पॉश अधिनियम, 2013 के प्रति जागरूकता बढ़ाने व सम्मानजनक एवं समावेशी कार्यस्थल की संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसकी सकारात्मक कार्यसंस्कृति पर निर्भर करती है। संकाय...