विकासनगर, अप्रैल 11 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत डाकपत्थर महाविद्यालय में नवाचार एवं बाजार की पहुंच विषय पर शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बदलते आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक परिवेश में उद्यमिता, स्वरोजगार और बहु-कौशल विकास के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में योजना की कार्ययोजना अधिकारी सपना ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न आयामों, वैश्विक बाजार में उसकी प्रासंगिकता और रोजगार सृजन में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल नौकरी पाना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि युवाओं को रोजगार देने वाला बनने की ...