इटावा औरैया, जून 6 -- इटावा। संगीत नाटक अकादमी व रंग अलख सांस्कृतिक समिति की ओर से ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें नाट्य विधा सिखाई जा रही है। डेजलर डांस स्कूल में चल रही इस कार्यशाला की विशेषताएं यह है कि इसमें नाट्यकला सीखने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है। हर उम्र के प्रतिभागी निशुल्क कार्यशाला में सीख रहे हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी , वॉइस एंड स्पीच,बॉडी मूमेंट,एक्सप्रेशन स्टेज क्राफ्ट एवं अभिनय की बारीकियां भी सीख रहे हैं । इस नाट्य कार्यशाला को मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित ,फिल्म, टीवी अभिनेता व निर्देशक पवन राजपूत मुख्य रूप से प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन रंग उमंग कार्यशाला शुरू कार्यशाला कॉर्डिनेटर जितेंद्र दिवाकर ने बताया कि यह कार्यशाला 15 जून तक चलेगी एवं कार्यशाला की समाप्ति...