बिजनौर, मई 30 -- कालागढ़। कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र में हाथी गणना संबंधी कार्यशाला हुई। केन्द्र के आरओ इन्द्र सिंह बिष्ट ने भारतीय वन्यजीव संस्थान (देहरादून) के शोधकर्ता सुमन कोले तथा धर्मराज सिंह का परिचय कराया। सुमन कोले ने हाथी गणना में एम स्ट्राइप्स इकोलॉजिकल एप के जरिए फील्ड सर्वेक्षण एवं हाथियों की पहचान, सर्वेक्षण का समय और तरीका, सर्वेक्षण कार्य प्रणाली तथा एशियाई हाथियों के आंकलन संबंधी विषयों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वहीं, व्याख्यान के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को आयु वर्ग के आधार पर हाथी के शरीर का आकार, ऊंचाई तथा दांतों की उपस्थिति, टस्कर, मखना, वयस्क और मादा के अंतर सहित एम स्ट्राइप्स इकोलॉजी मोबाइल उपयोगकर्ता पुस्तिका की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- कॉर्बेट में हाथी गणना को लेकर हुई बैठक धर्मराज सिंह ने हाथी क...