प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को तुलसी सदन हादीहाल में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के सम्बंध में कार्यशाला हुई। इसमें ट्रेनिंग पार्टनर सार्थक सोशल हेल्थ सोसाइटी की ओर सफाई के टिप्स दिए गए। विशेषज्ञों ने डोर टू डोर कूड़ा कचरा, संग्रहण, सोर्स सेग्रिगेशन और कूड़ा अलग करने का तरीका बताया। सफाई निरीक्षक संतोष सिंह ने गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग रखने का तरीका बताया। स्वच्छता में बेहतर योगदान देने वाले सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में अजीत कुमार सरोज, राजेन्द्र कुमार, सुजीत मिश्र आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...