कार्यशाला में संगीत एवं नृत्य के माध्यम से बच्चों में जागृत किया राष्ट्रप्रेम
पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। संस्कार भारती पूर्णिया द्वारा आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला में संगीत एवं नृत्य के माध्यम से जिला पर्यवेक्षण गृह के बच्चों को राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाया गया। यह कार्यशाला 18 मई से 23 मई तक आयोजित की गई। जिसमें बच्चों को सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यशाला के समापन अवसर पर बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इस छह दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज से भटके हुए बच्चों को संगीत और नृत्य के माध्यम से राष्ट्रीय भावना से जोड़ना तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती पूर्णिया के कलाकारों के द्वार धय्ये नृत्य की प्रस्तुति से हुई। उसके बाद बच्चों के द्वार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.