अररिया, मई 2 -- अररिया, वरीय संवाददाता संयुक्त श्रम भवन अररिया में शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपस्थित पदाधिकारियों ने सयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सौरभ प्रभाकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अररिया सदर, राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रानीगंज, अमित कुमार कश्यम, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जोकिहाट एवं ममता कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरपतगंज उपस्थित थे। कार्यशाला में आये श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर, बिहार शताब्दी योजना, बिहार प्रवासी दुर्घटना योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा चलाये जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा योजनाओ से संबंधित हस्तपुस्तको का वितरण किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.