रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स की मेडिकल रिसर्च यूनिट की ओर से डेटा इंटरप्रिटेशन एवं मैन्युस्क्रिप्ट राइटिंग विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) एवं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। 16 और 17 जून को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की वैज्ञानिक लेखन क्षमता को मजबूत करना तथा शोध निष्कर्षों की प्रभावी व्याख्या और प्रस्तुति को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने शोध लेखन, डेटा विश्लेषण और प्रकाशन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक एवं जर्नल के मुख्य संपादक डॉ पीयूष गुप्ता ने वैज्ञानिक लेखन की गुणवत्ता और प्रकाशन की बारीकियों पर चर्...