गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के गुरुग्राम स्थित ट्रांजिट कैंपस में शनिवार को शोध एवं विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शोध के विभिन्न आयामों पर विचार-मंथन किया गया। सैप के सीईओ विकास सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला का उद्धाटन किया। ट्रांजिट कैंपस की निदेशक प्रोफेसर सुजाता शाही ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विकास सिंह ने उद्योग एवं अकादमिक क्षेत्र के बीच समन्वय, नवाचार आधारित व व्यावहारिक शोध की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शोध उद्योग की जटिलताओं और चुनौतियों को दूर करेगा तो उसकी प्रासंगिकता और बढ़ जाएगी। विकास सिंह ने शोधार्थियों से शोध को अधिक कारगर और उपयोगी बनाने का आह्वान किया।विशिष्ट वक्ता के रूप में रेखा बोहरा एवं डॉ. सौम्या ने शोध के क्षेत्र में...