प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता, नवाचारात्मक शिक्षण विधियों और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना रहा।मुख्य अतिथि कमांडेंट सर्वेश कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों को अपनाने एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, कक्षा प्रबंधन, मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों के मानसिक एवं नैतिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा ...