बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो में शिक्षकों के लिए शनिवार को एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया। सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में एडवांस्ड लाइफ स्किल्स विषय पर आयोजित इस क्षमता-निर्माण कार्यशाला में मेजबान स्कूल के साथ अन्य विद्यालयों के भी दर्जनों शिक्षकों ने उन्नत जीवन-कौशल के गुर सीखे। बतौर रिसोर्स पर्सन अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य पी शैलजा जयकुमार व जीजीपीएस बोकारो की वरीय शिक्षिका क्रांति ने जीवन कौशल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धात्मक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए खास तौर से विद्यार्थियों के लिए आनंदयुक्त जीवन व व्यक्तिगत व पेशेवर विकास की दिशा में कौशलयुक्त शिक्षण को आवश्यक बताया। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस में शिक्षको...