मेरठ, अगस्त 12 -- केके पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्कूल के शिक्षकों के लिए तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिल्ली से पहुंचीं काउंसलर सीमा गर्ग ने शिक्षकों को तनाव से बचने और अध्यापन को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न तरीके बताए। कार्यशाला में सीमा गर्ग ने शिक्षकों को ओम का उच्चारण करते हुए ध्यान एवं योग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ध्यान और योग से मस्तिष्क में ताजगी आती है तथा चिड़चिड़ापन दूर होता है। इससे शिक्षक अपने अध्यापन कार्य को अधिक एकाग्रता और प्रभावी ढंग से कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपनी सोच विद्यार्थियों के अनुरूप विकसित करनी चाहिए। अध्यापन के दौरान आने वाली समस्याओं से बचने के बजाय उनका समाधान तलाशना जरूरी है। शिक्षक जितना विद्यार्थियों के करीब जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे, उतना ही बेहतर तरी...