कार्यशाला में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से कराया जागरूक
मेरठ, जून 27 -- हापुड़-किठौर मार्ग अटोला गांव स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला में आधुनिक शिक्षा पद्धाति से जागरूक किया गया। नोएडा से आई रिसोर्स पर्सन विदुषी मान ने सभी शिक्षकों को शिक्षा प्रदान करने के नए तरीकों के बारे में समझाया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के उदाहरण देकर अध्यापकों को अपने टीचिंग मेथड को उच्च स्तरीय बनाने का सुझाव भी दिया। इस वर्कशॉप में विदुषी मान ने कई गतिविधियां भी करवाई। इसके माध्यम से अध्यापकों ने बच्चों को नए तरीके से पढ़ाने का अभ्यास किया और इसको अपने शिक्षण कार्य में प्रयोग करने का भी संकल्प लिया। शिक्षादीप पब्लिकेशन के प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य बृजेश महेश्वरी, विद्यालय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, डायरेक्टर आशा चौधरी आदि रहे। यह भी पढ़ें- स्ट्रेस मैनेजमेंट और सकारात्मक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.