मेरठ, मई 11 -- भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन मूट कोर्ट लॉ कॉलेज सुभारती यूनिवर्सिटी में हुआ। कार्यशाला में हस्तिनापुर प्रांत की 32 शाखाओं के दायित्वधारी उपस्थित हुए। कार्यशाला का उद्देश्य भारत विकास परिषद् द्वारा वर्ष भर किए जाने वाले सेवा, संस्कार, पर्यावरण सुरक्षा समेत विभिन्न कार्यक्रमों के विषय और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी रहा। कार्यक्रम का आयोजन शास्त्रीनगर के अध्यक्ष राकेश बिंदल व सचिव राजीव शर्मा द्वारा किया। क्षेत्रीय महासिचव राजीव गोयल ने शाखा स्तर पर कार्यशालाओं के आयोजन व शाखा की सदस्य संख्या बढ़ाने के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- विहिप-बजरंग दल ने गुमला में सदस्यता अभियान व प्रशिक्षण वर्ग की बनाई रणनीतिकार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ सह संयोजक सेवा अनुराग दुवलिश, राजेंद्र कुमार गुप्ता, शरत चंद्रा...