बलरामपुर, जनवरी 7 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला के मोहम्मद युसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में विशेष गहन प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए उन्हें मतदाता सूची से संबंधित अधिकारों, दायित्वों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देना रहा। कार्यशाला में यह संदेश प्रमुख रूप से दिया गया कि एक सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं पर टिकी होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभय सिंह रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। यह न केवल एक अधिक...