उन्नाव, मार्च 19 -- उन्नाव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के तहत दो दिवसीय कार्यशाला में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की अधिगम दक्षता को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण बांटा गया। प्रशिक्षण में डायट मेंटर्स, बीईओ, एसआरजी, एआरपी, माध्यमिक और बेसिक के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य ने करते हुए कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता लर्निंग गैप्स (अधिगम अंतराल) को चिन्हित कर उन्हें प्रभावी रणनीतियों के माध्यम से कम करना है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जब तक प्रत्येक स्तर पर विद्यार्थियों की मूलभूत एवं उच्च स्तरीय दक्षताओं का विकास नहीं होगा, तब तक शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार संभव नहीं है। कार्यशाला में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रसेनजीत सिंह ने भी प्रतिभागिय...