सहारनपुर, फरवरी 14 -- पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज में युवाओं के लिए वितीय शिक्षा विषय को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। एनआईएमएस तथा आदित्य बिरला ग्रुप के सीएसआईआर प्रोग्राम के अर्न्तगत 13 व 14 फरवरी को आयोजित कार्यशाला में बीए तृतीय वर्ष, बीएससी द्वितीय वर्ष और बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सहारनपुर से आये वित विशेषज्ञ राजीव जैन व उनकी टीम ने छात्र छात्राओं को वितीय सेवाओं में करियर बनाने, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड निवेश और साईबर क्राईम व धोखाधडी से बचाव के बारे में महत्वपुर्ण जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार बंसल ने छात्र छात्राओं को सुरक्षित निवेश व वितीय सुदृढता हेतू प्ररित किया। हेमन्त गुप्ता, डॉ. धीरेन्द्र मौर्य, मोहिनी, अवन्तिका, सिल्की गर्ग, व विदुषी मितल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...