मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरनगर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रविवार को द्वारिका सिटी स्थित द एसडी पब्लिक स्कूल में प्रोमोटिंग मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस अमंग स्टूडेंट्स विषय पर एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में जनपद और आसपास के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम माहना एवं मुख्य वक्ताओं द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला का मुख्य संचालन भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना पांडे तथा द डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल कोटद्वार की प्रधानाचार्या डॉ. नूतन बिष्ट द्वारा किया। विशेषज्ञों ने बताया कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ...