मुरादाबाद, जून 2 -- मंडलीय जिला अस्पताल में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान स्टाफ को मरीजों की सहूलियतें बढ़ाने के तौर-तरीके समझाए गए। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय और डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने उप मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप वार्डों में साफ सफाई, पेयजल, पंखे कूलर की व्यवस्था व बेडशीट की बेहतर धुलाई पर विशेष जोर दिया। हॉस्पिटल मैनेजर रजनीश व स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...