मथुरा, मई 18 -- संस्कार भारती कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होटल हीराकुंज रेसीडेंसी में आयोजित हुई, जिसमें पुरुषोत्तम मास एवं आगामी महीनों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अनूप माहेश्वरी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 से 28 मई तक बिना रंग और ब्रश की पेंटिंग विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में केवल रंग-बिरंगे कागज के टुकड़ों के माध्यम से आकर्षक कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार डॉ. उमा शर्मा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों को यह कला सिखाएंगी। इसके अलावा 17 मई से 15 जून तक नृत्य, गायन और कहानी लेखन जैसी विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 20 जून...