हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कुरारा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज व थाना कुरारा में कार्यशाला का आयोजन कर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच एवं बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला संबंधी अपराध से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...