अंबेडकर नगर, मई 17 -- अम्बेडकरनगर। डालिम्स सनबीम विद्यालय विद्युतनगर टांडा में शास्त्रीय संगीत वाद्ययंत्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनटीपीसी टांडा के सरगम ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध सितार वादक ध्रुव बेदी व तबला वादक पं कुबेर मिश्रा ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न वाद्य यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। विद्यार्थियों ने संगीत की बारीकियों को सीखा तथा कलाकारों से संवाद कर अपनी जिज्ञासा का समाधान प्राप्त किया। इस दौरान अतिथि सीएमओ डॉ मनीषा व डीसी सीआईएसफ विनय वर्मा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और संगीत की उपयोगिता के बारे में बताया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुमित अरोड़ा ने कलाकारों, अभिभावकों व शिक्षकों का आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- देवघर में हुई फाइन आर्ट की प्रायोगिक परीक्षा

हिंदी ...