प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज। अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से जीरो रोड स्थित एक होटल में आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला फनशाला फिएस्टा में गुरुवार को प्रतिभागियों ने आकर्षक सजावटी सामग्री को बनाने के तरीके सीखे। प्रशिक्षिका स्वाति अग्रवाल, आर्ची अग्रवाल, डॉ. विनीता अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, संरक्षक रीनू मित्तल, महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, मोना अग्रवाल ने बच्चों रचनात्मक कला की जानकारी दी। अर्चना अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, समिधा जैन, शालिनी अग्रवाल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...