प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 की अकादमिक रणनीति के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को केपी कम्युनिटी सभागार में उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें प्रयागराज एवं जौनपुर के एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर तथा खंड शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि कार्यशाला में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के परिणाम पर चर्चा तथा आगामी कार्ययोजना, बालवाटिका के प्रभावी संचालन, कक्षा एक से पांच तक की दक्षताएं, लक्ष्य तथा शिक्षक संदर्शिका के आधार पर शिक्षण, निपुण प्लस एप में प्रस्तावित संशोधन, प्रभावी कक्षा-शिक्षण के लिए टूलकिट एवं कैचअप शिक्षण आदि के संबंध में प्रस्तुति एवं चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...