प्रयागराज, जुलाई 23 -- यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्म्तगंज में गुरुवार को कुल्लियात विभाग में पीजी छात्रों के लिए शोध पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित की गयी। डॉ. आसिफा मंसूर ने शोध के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मारिया बानो, डॉ. तसमिया अजीमुद्दीन भुरे ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने कहा कि अंतरविभागीय शैक्षणिक गतिविधियां पीजी छात्रों के अकादमिक व शोध क्षमता को विकसित करने में सहायक है। विभागाध्यक्ष प्रो. कफ़ील अहमद ने प्रतिभागियों से निरंतर अध्ययन, अनुसंधान और अकादमिक चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...