रुडकी, मार्च 15 -- नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर थाना परिसर में रविवारको एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नए कानूनी प्रावधानों और उनकी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। थाना झबरेड़ा परिसर में रविवार को आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में न्यायालय रुड़की की अभियोजन अधिकारी सदफ कुरैशी उपस्थित रहीं। उन्होंने पुलिस बल को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी। ई-साक्ष्य को संकलित करने और न्यायालय में पेश करने की तकनीकी बारीकियों को समझाया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के ठोस आधार और रिमांड प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली कानूनी सावधानियों पर चर्चा हुई। कार्यशाला के अंत में पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.