वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय में बटुकों और ब्राह्मणों के लिए दुर्गा सप्तशती पाठ की विशेष कार्यशाला चलाई जा रही है। इसके साथ ही शतचंडी और अन्य अनुष्ठान के लिए बटुकों को पूजा की बारीकियों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन शुक्ला ने बताया कि नवरात्र में पूजा-पाठ, दुर्गा कवच और कन्या पूजन पर विशेष जोर दिया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में ज्योतिष प्रशिक्षक आचार्य संजय उपाध्याय द्वारा मार्कंडेय पुराण के प्रसिद्ध ग्रंथ दुर्गा सप्तशती के 700 शक्तिशाली श्लोकों का शुद्ध उच्चारण, पाठ विधि अर्थ के साथ सिखाया जा रहा है। छात्रों को देवी की महिमा, सही श्लोक उच्चारण और नवरात्र के दौरान होने वाले पाठ विधान (जैसे 13 अध्यायों का तीन भागों में विभ...