भदोही, मार्च 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपपुर स्थित प्रमुख कालीन कंपनी ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड मे कौशल उन्नयन एवं गुणवत्ता सुधार विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सेंट्रल वूल डेवलपमेंट बोर्ड (सीडब्लूडीबी) द्वारा वूल रिसर्च एसोसिएशन के तकनीकी सहयोग से किया गया। जिसमें 60 से अधिक बुनकरों एवं कारीगरों ने भाग लिया। कार्यशाला में हैंड-नॉटेड एवं हैंड-टफ्टेड कालीन निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, फिनिशिंग, पैकेजिंग, करघा रखरखाव, कच्चे माल प्रबंधन एवं कालीन परीक्षण जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही वार्पिंग, लूम सेटिंग व नॉटिंग तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल व गुणवत्ता जागरूकता में वृद्धि हुई, जिससे उनकी उत्पादकता एवं आजीविका के अवसर बेहतर होने की उम्मीद है। इस मौके पर...