सहरसा, जून 12 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को कृषि विभाग के बैनर तले शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र अगवानपुर के वैज्ञानिक डॉ. देवन कुमार चौधरी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रक्षित मन्नु के स्वागत के साथ हुआ। कार्यशाला में डॉ चौधरी ने किसानों को खरीफ मौसम की विभिन्न फसलों, जलवायु अनुकूल खेती और मोटे अनाज के उत्पादन की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की खेत बचाओ योजना तथा प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही रासायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसान और जैविक खाद के लाभों से किसानों को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- कार्यशाला में दी उन्नत खेती की सीख प्रखंड कृषि पदाधिकारी रक्षित मन्नु ने फार्मर आईडी के माध्यम से म...