कार्यशाला में दिया गया डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुशहरी स्थित जिला कृषि कार्यालय में बुधवार को डीएओ भारत भूषण की अध्यक्षता में कृषि यांत्रिकीकरण कार्यशाला में डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया। डीएओ ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के महत्व पर प्रकाश डाला। सहायक निदेशक खुशबू कुमारी ने डिजिटल सर्वे को डेमो कर दिखाया, ताकि क्षेत्र में उन्हें सर्वे में परेशानी नहीं हो।प्रशिक्षण में अनुमंडल कृषि अधिकारी पूर्वी व पश्चिमी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निदेशक शष्य, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, सहायक निदेशक कृषि उद्यान सह विपणन, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, उप परियोजना निदेशक आत्मा एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार तथा एटीएम, बीटीएम ने भाग लिया। प्रशिक्षण दो पाली में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.