अमरोहा, मई 21 -- गजरौला। ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल में राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से गुरुवार को कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। अकादमी द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक अंजलि शर्मा व डॉ. सोहन सिंह ने विद्यार्थियों को रचनात्मक कला की बारीकियों से परिचित कराया। संयोजिका नेहा शर्मा ने कहा कि कला विद्यार्थियों की रचनात्मकता, एकाग्रता एवं कल्पनाशक्ति को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यशाला में पार्थ सारस्वत, तनु चौधरी, अनमोल कौशिक, हनी शर्मा, रिया, आरक्षा, रोशनी कुमारी, प्रशांत, रवि, वंशी त्यागी, मनीष रावत, आयुष चौहान, विक्रांत, नवनीत, रितु, कनक, योगिता, हिमांशु, शुभम समेत विद्यालय के 65 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय सचिव डॉ.पराग पंडित ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी 23 मई को होगी।

हिंदी हिन्दुस्त...