महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी कार्यशाला में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि जनपद के रूप में जनपद महराजगंज द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारी प्रयासों और प्राप्त विशिष्ट उपलब्धियों पर आधारित प्रजेंटेशन देने का मौका मिला। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने वृहद प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर जिले की उपलब्धियों की जानकारी दी।राष्ट्रीय सहकारी कार्यशाला में पूरे देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख सचिव, रजिस्ट्रार, भारत सरकार के सचिव सहित शीर्ष स्तर के अधिकारी शामिल हुए। ऐसे में जनपद महराजगंज की उपलब्धियों को देश स्तर पर प्रस्तुत करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। प्रस्तुतिकरण में जनपद में सहकारिता के विकास के लिए किए जा रहे नवाचारी प्रयासों की डीएम ने जारी दी। बताया कि भारत सरकार द्वारा संचाल...