रामपुर, जून 27 -- शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला का आयोजन नगर स्थित ब्लॉक सभागार में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी ने मंडल के पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा विभिन्न अभियानों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्राप्त होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्य...