कार्यशाला में जैविक खेती-उर्वरक की दी जानकारी
रांची, जून 29 -- रातू, प्रतिनिधि। सहकारिता सशक्तिकरण अभियान के तहत कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने सोमवार को बिजुलिया में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुनील सहाय, बिरसा मुंडा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष ने किया। कार्यशाला में कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार ने सहकारी समिति के सदस्यों को संगठन की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी दी। आदिवासी कृभको मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रबंध निदेशक जैनेंद्र कुमार ने कहा कि संतुलित उर्वरक और तरल जैव उर्वरक अपनाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। कार्यक्रम में विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधि और सदस्य शामिल हुए, जिनमें कृष्णकांत तिवारी, अमर पांडे, जगेश्वर महली, आदिल खान, अखिलेश सिंह, सरवेंद्र कुमार, मनोज महतो, इश्तेयाक अंसारी सहित कई लोग मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.